धमतरी जिले में चयनित आरक्षकों के दस्तावेज़ सत्यापन की तिथि घोषित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 15 से 18 दिसंबर तक अलग-अलग श्रेणियों के अभ्यर्थियों का होगा सत्यापन

रायपुर: छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा 2023-24 के तहत 09 दिसंबर 2025 को जारी चयन सूची में धमतरी जिले के लिए चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तिथियाँ घोषित कर दी गई हैं। नियुक्ति की आगामी प्रक्रिया और चरित्र सत्यापन के लिए सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर मूल दस्तावेज, उनकी तीन-तीन प्रतियां, 3 पासपोर्ट साइज फोटो, तथा अनुप्रमाणन फार्म (3 प्रतियों में) लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि अनुप्रमाणन फॉर्म के पृष्ठ 5 पर मांगे गए पहचान प्रमाण पत्र को सक्षम प्राधिकारी से सत्यापित कराकर उसकी तीन सत्यापित प्रतियां भी साथ लानी होंगी। दस्तावेज़ सत्यापन के लिए अभ्यर्थी पुलिस कार्यालय धमतरी, स्थापना शाखा में कार्यालयीन समय में उपस्थित हों।

दस्तावेज़ सत्यापन का विस्तृत कार्यक्रम
आरक्षक (जीडी) – अनारक्षित वर्ग
  • क्रमांक 01 से 54 (कुल 54 अभ्यर्थी)
    उपस्थिति तिथि: 15 दिसंबर 2025

  • क्रमांक 55 से 63 (कुल 09 अभ्यर्थी)
    उपस्थिति तिथि: 16 दिसंबर 2025

आरक्षक (जीडी) – अन्य पिछड़ा वर्ग
  • क्रमांक 01 से 12 (कुल 12 अभ्यर्थी)
    उपस्थिति तिथि: 16 दिसंबर 2025

आरक्षक (जीडी) – अनुसूचित जनजाति वर्ग
  • क्रमांक 01 से 19 (कुल 19 अभ्यर्थी)
    उपस्थिति तिथि: 16 दिसंबर 2025

आरक्षक (जीडी) – अनुसूचित जाति वर्ग
  • क्रमांक 01 से 12 (कुल 12 अभ्यर्थी)
    उपस्थिति तिथि: 16 दिसंबर 2025

आरक्षक (चालक) – अनारक्षित वर्ग
  • क्रमांक 01 (कुल 01 अभ्यर्थी)
    उपस्थिति तिथि: 16 दिसंबर 2025

आरक्षक (ट्रेड-धोबी) – अनारक्षित वर्ग
  • क्रमांक 01 (कुल 01 अभ्यर्थी)
    उपस्थिति तिथि: 16 दिसंबर 2025

रिज़र्व दिवस

जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो सकेंगे, वे
17 दिसंबर 2025 या 18 दिसंबर 2025 को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *