प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक IAS अधिकारी के घर में चल रहे सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा हुआ। देर रात पुलिस ने छापा मारकर घर के अंदर से 4 लड़के और 4 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इस दौरान दलाल सर्वेश दुबे को भी रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जो पूरे धंधे का संचालन कर रहा था।
किराये के मकान में चल रहा था गंदा खेल
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह मकान एक महिला IAS अधिकारी का है, जिसे उन्होंने 15 हजार रुपये महीने के किराये पर दिया था। किरायेदार सर्वेश दुबे ने इसी मकान को सेक्स रैकेट का अड्डा बना रखा था।
वह लड़कियों की सौदेबाजी करता, ग्राहकों से डील तय करता और कमरों के बाहर निगरानी रखता था ताकि किसी को भनक न लगे।
पड़ोसियों की शिकायत बनी बड़ी वजह
मामला प्रयागराज के कीडगंज इलाके का है, जो घनी आबादी वाला क्षेत्र है।
पिछले कुछ दिनों से मकान में लड़के-लड़कियों का लगातार आना-जाना देखकर पड़ोसियों को शक हुआ।
लोगों ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि
👉 हर दिन नए चेहरे आते हैं
👉 देर रात तक हलचल रहती है
👉 मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है
मुखबिर की सूचना पर रात में रेड
पुलिस ने शिकायत के बाद एक मुखबिर तैनात किया।
रात में मुखबिर ने देखा कि कई लड़के-लड़कियां घर के अंदर गए और देर रात बाहर निकले।
शक गहराया तो पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर रेड मार दी।
दरवाजा खटखटाने पर जब अंदर से कोई नहीं निकला, तो
पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया
और अंदर घुसते ही जो नजारा दिखा, उसने सभी को चौंका दिया।
कमरों में आपत्तिजनक हालत, पुलिस भी रह गई सन्न
पुलिस के अनुसार—
-
4 अलग-अलग कमरों में
-
4 लड़के और 4 लड़कियां
-
आपत्तिजनक हालत में मिले
कमरों से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए।
पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया।
कहां की हैं पकड़ी गई लड़कियां?
जांच में सामने आया है कि—
-
कुछ लड़कियां पश्चिम बंगाल की हैं
-
कुछ वाराणसी और
-
2 लड़कियां प्रयागराज की रहने वाली हैं
वहीं, पकड़े गए चारों युवक भी प्रयागराज के ही बताए जा रहे हैं।
अब पुलिस के सामने बड़े सवाल
पुलिस अब पूछताछ में जुटी है—
❓ यह रैकेट कब से चल रहा था?
❓ क्या इसके तार दूसरे शहरों से जुड़े हैं?
❓ असली सरगना कौन है?
पुलिस का कहना है कि नेटवर्क कितना बड़ा है, इसका खुलासा जल्द होगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162536
Total views : 8186981