दल्लीराजहरा नगर पालिका चुनाव: तोरण लाल साहू बने अध्यक्ष, भाजपा का परचम लहराया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दल्लीराजहरा, छत्तीसगढ़: नगर पालिका दल्लीराजहरा के चुनावी नतीजे चौंकाने वाले रहे। पहले दिन से ही जब भाजपा ने तोरण लाल साहू को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया था, तब से ही जनता ने उनके समर्थन में मन बना लिया था। चुनाव परिणाम में भी यही देखने को मिला। तोरण लाल साहू ने 11,792 मतों के साथ शानदार जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के रवि जायसवाल को 7,938 मत मिले।

इस जीत के साथ ही दल्लीराजहरा में भाजपा ने 20 साल बाद अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे शहर में जश्न का माहौल रहा, पटाखे फोड़े गए, मिठाइयां बांटी गईं और समर्थकों ने रैली निकालकर खुशी का इजहार किया।

अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम:

  • भाजपा: तोरण लाल साहू – 11,792 वोट (विजयी)
  • कांग्रेस: रवि जायसवाल – 7,938 वोट
  • निर्दलीय: संतोष देवांगन – 3,249 वोट
  • निर्दलीय: टकेश्वर सिंह – 126 वोट

पार्षद चुनाव में भी भाजपा का दबदबा

पार्षद पदों पर भी भाजपा ने बहुमत हासिल करते हुए 15 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस को 8 सीटें, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की।

विजयी पार्षदों की सूची:

भाजपा (15 सीटें)

  1. वार्ड 1 – शिवांगी ध्रुव
  2. वार्ड 2 – पूनम मोनू जायसवाल
  3. वार्ड 3 – मनोज दुबे
  4. वार्ड 4 – संजीव सिंह
  5. वार्ड 7 – वीरेंद्र साहू
  6. वार्ड 10 – मलती
  7. वार्ड 11 – निर्मल प्रकाश पटेल
  8. वार्ड 12 – मोनिका
  9. वार्ड 15 – तरुण साहू
  10. वार्ड 17 – रेखा सहारे
  11. वार्ड 18 – अरुणा बाई
  12. वार्ड 21 – भूपेंद्र श्रीवास
  13. वार्ड 22 – सुरेश जायसवाल
  14. वार्ड 24 – विशाल मोटवानी
  15. वार्ड 25 – प्रमोद कुमार

कांग्रेस (08 सीटें)

  1. वार्ड 5 – पुसई बाई साहू
  2. वार्ड 6 – सुमरित उर्वशा
  3. वार्ड 8 – कालिंदी प्रमोद तिवारी
  4. वार्ड 13 – अनीता सोनवानी
  5. वार्ड 14 – प्राची चंद्र प्रकाश
  6. वार्ड 16 – पवेन्द्र कुमार
  7. वार्ड 20 – रोशन पटेल
  8. वार्ड 27 – सूरज कुमार

निर्दलीय (4 सीटें)

  1. वार्ड 9 – मेवा पटेल
  2. वार्ड 19 – मोइनुद्दीन
  3. वार्ड 23 – प्रदीप बाघ
  4. वार्ड 26 – टी. ज्योति

भाजपा की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस को बड़ा झटका

इस चुनाव में भाजपा ने बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया और प्रदेशभर में बढ़त बनाई। “ट्रिपल इंजन” सरकार (केंद्र, राज्य और नगर पालिका में भाजपा) बनने के कारण समर्थकों में जबरदस्त जोश देखा गया।

कैसे टूटा कांग्रेस का गणित?

विश्लेषकों का मानना है कि निर्दलीय उम्मीदवार संतोष देवांगन के चुनाव लड़ने से कांग्रेस प्रत्याशी रवि जायसवाल का गणित बिगड़ गया, जिससे भाजपा को फायदा हुआ।

अब उपाध्यक्ष भी भाजपा का?

नगर पालिका में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है, जिससे यह संभावना प्रबल हो गई है कि उपाध्यक्ष पद भी भाजपा के खाते में जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *