दैनिक वेतनभोगी कंप्यूटर ऑपरेटर की दादागिरी के खिलाफ कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल बिलासपुर में कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

जे.के. मिश्र
जिला ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24×7.in, बिलासपुर

बिलासपुर : लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल बिलासपुर में कार्यरत एक अस्थायी कंप्यूटर ऑपरेटर के कथित दुर्व्यवहार और दादागिरी के विरोध में कर्मचारी संघ ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में संघ के प्रदेश अध्यक्ष जी.आर. चंद्रा, जिला शाखा अध्यक्ष रामकुमार यादव, सचिव किशोर शर्मा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया कि विभाग में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कंप्यूटर ऑपरेटर अंशुमान पांडे द्वारा महिला कर्मचारियों सहित नियमित स्टाफ के साथ लगातार दुर्व्यवहार किया जा रहा है, जिसकी शिकायत कई बार लिखित आवेदन के माध्यम से अधीक्षण अभियंता को दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं की गई।

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि अधीक्षण अभियंता ने पूर्व में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके अलावा संभागायुक्त बिलासपुर तथा मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग रायपुर द्वारा भी इस संबंध में निर्देश जारी किए जा चुके हैं। बावजूद इसके कोई कदम नहीं उठाया गया, जिससे आक्रोशित होकर संघ द्वारा कार्यालय प्रांगण में धरना प्रदर्शन, नारेबाजी और रैली निकाली गई।

प्रदर्शन के बाद संघ के प्रतिनिधिमंडल ने संभागायुक्त श्री सुनील जैन से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी दी तथा उनके माध्यम से माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं लोक निर्माण विभाग के सचिव, नया रायपुर के नाम ज्ञापन सौंपा।

जी.आर. चंद्रा, रामकुमार यादव, किशोर शर्मा, पवन शर्मा, ओम त्रिपाठी, राजेश टंडन, महेन्द्र तिवारी, अजय धुर्वे, हिमांचल साहू, श्रीपाल सिंह, श्याम उरांव, घनश्याम कौशिक, अभिषेक तिवारी, किशोर नायक, निरंजन श्रीवास, प्रफुल्ल पांडे, राजेश वस्त्रकार, वैभव गुप्ता, शिवचरण यादव, रोहित भांगे, रामकुमार भोई, शशिभूषण मेरसा, श्रीमती एम. बंजारा, आकांक्षा साहू, दुर्गा सहानी, बबीता सिंह, अमला गिरी गोस्वामी, बिरजाबाई ध्रुव, विनोद अहिरवार, राजेन्द्र अवस्थी, आनंद भारती।

फेडरेशन से:

राजेन्द्र दवे, रमेश द्विवेदी, जगदीश चंदेल, अशोक ब्रह्मभट्ट।

पीडब्ल्यूडी से:

सुरेश ठाकुर, रामजी ध्रुव, मनीष तिवारी, सीताराम वस्त्रकार, कोमल प्रसाद कोरी, दुर्गा सहानी, अशोक ठाकुर, दीपक प्रधान सहित कई कर्मचारी भारी संख्या में मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *