तिरुवन्नामलाई : तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच तिरुवन्नामलाई में मिट्टी धंसने के बाद सात लोग मलबे में फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ कर्मी हाइड्रोलिक लिफ्टों की मदद से बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के बाद प्रसिद्ध अन्नामलाईयार पहाड़ी की निचली ढलान पर स्थित घरों पर एक बड़ा पत्थर गिर गया। इसमें लगभग 7 लोगों के फंसे होने की आशंका है। इसमें 3 बच्चे भी शामिल हैं।बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
Tiruvannamalai, Tamil Nadu | Seven people feared trapped after a mudslide in Tiruvannamalai amid heavy rain, 30 NDRF personnel engaged in rescue operation using hydraulic lifts
(Video source: NDRF) pic.twitter.com/kDWp6DPWeR
— ANI (@ANI) December 2, 2024
जिला कलेक्टर डी भास्कर पांडियन और पुलिस अधीक्षक एम सुधाकर ने रविवार शाम को कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया था। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि शहर में भारी बारिश होने के बावजूद अधिकारियों की ओर से बचाव अभियान जारी है।
वहीं, अग्निशमन और बचाव सेवाओं के एक अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी की निचली ढलान पर स्थित झोपड़ियों पर एक बड़ा पत्थर गिर गया है। भारी बारिश के बीच बचाव कार्य जारी है। घरों से 5 से 7 लोगों के फंसे होने की आशंका है। अंधेरा और बारिश के कारण स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मी भी बचाव अभियान में शामिल होंगे।
