कस्टम मिलिंग घोटाला: अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा आज फिर होंगे कोर्ट में पेश, ईडी की पूछताछ में खुलते जा रहे कई राज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर।
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कस्टम मिलिंग घोटाले में शामिल प्रमुख आरोपी अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा को आज फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले कोर्ट ने पिछली सुनवाई में दोनों आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। उनकी अंतिम पेशी 14 जुलाई को हुई थी।

यह मामला वर्ष 2023 में उस वक्त सामने आया जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़े पैमाने पर घोटाले की शिकायत मिली। जांच तेज करते हुए अक्टूबर 2023 में ईडी ने मार्कफेड के तत्कालीन एमडी मनोज सोनी के खुशी वाटिका स्थित आवास और राज्य के कुछ नामी राइस मिलर्स के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

जांच में खुलासा हुआ कि मनोज सोनी ने करोड़ों रुपये की रिश्वत ली है और अधिकारियों ने कस्टम मिलिंग भुगतान के नाम पर चावल मिलर्स से 140 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध वसूली की है। मामले में अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा की भूमिका को लेकर भी कई अहम दस्तावेज और साक्ष्य सामने आए हैं।

आज की पेशी में ईडी कोर्ट से आरोपियों की रिमांड बढ़ाने या न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग कर सकती है। वहीं इस घोटाले को लेकर राज्य की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *