मटन की दुकान में दरिंदगी : नाबालिग से कुकर्म करने वाला दुकानदार गिरफ्तार, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आरोपी ने कथित तौर पर 10 साल के बच्चे का अपहरण कर उसके साथ घिनौनी हरकत की है। पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि, मामला जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है। वलीद कुरैशी नाम का यह व्यक्ति अहमद नगर में मीट की दुकान चलाता है। इस दुकान के पास से रोजाना एक 10 साल का बच्चा गुजरता है। वलीद ने बच्चे को लालच देकर दुकान के अंदर बुलाया और उसके बाद उसके साथ गलत काम किया। बच्चा पिछले कई दिनों से इस व्यक्ति की हरकतों का शिकार है।

वालिद ने बच्चे को जबरन दुकान के अंदर खींचकर उसके साथ किया घिनौना काम

पिछले शुक्रवार की शाम को जब बच्चा दुकान के पास से गुजर रहा था, तो आरोपी वालिद ने बच्चे को देखकर दुकान में बुलाया। लेकिन जब बच्चे ने विरोध किया तो वालिद ने उसे जबरन दुकान के अंदर खींच लिया और उसके साथ घिनौना काम किया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद बच्चा घर लौटा और अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद, बच्चा और उसके माता-पिता गोहलपुर थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने गए।

पुलिस ने आरोपी को कर लिया है गिरफ्तार

मासूम बच्ची के साथ घिनौनी हरकत करने वाले वालिद कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *