सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर लिया,इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है,वहीं मामले की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के अफसर मौके पर पहुंचे.
वहीं पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है,जानकारी के मुताबिक घटना सुकमा जिले के गादीरास की बताई जा रही है, जहां सीआरपीएफ कैंप में पदस्थ 226 बटालियन के जवान विपुल भुयान ने बाथरूम में खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी।
बताया जा रहा है कि जवान मूलतः असम का रहने वाला था,जो दो दिन पहले छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटा था,जवान ने खुदकुशी क्यों की इस बारे में अभि जानकारी नहीं मिल पाई है.
इधर मामले की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है,बता दे कि कुछ दिन पहले भी दंतेवाडा के बारसूर और कांकेर के कोयलीबेड़ा इलाके जवानों द्वारा सुसाईड करने का मामला सामने आया था।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8202272
Total views : 8240683