रायपुर में अपराध बढ़ा, सूने मकान और साइकिल सवार युवक बने बदमाशों का निशाना

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर में अपराध बढ़ा, सूने मकान और साइकिल सवार युवक बने बदमाशों का निशाना

रायपुर। प्रधानमंत्री के दौरे के चलते नवा रायपुर, मंदिर हसौद और आरंग-अभनपुर में पुलिस की चौकसी लगातार बढ़ाई गई थी, लेकिन इसके बावजूद अभनपुर में एक सूने मकान में चोरी की घटना सामने आई। चोरों ने रात के दौरान मकान में सेंधमारी कर दो लाख रुपए नगद और जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है।

वहीं, रायपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से मारपीट और लूटपाट की घटनाओं का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि साइकिल से घर लौट रहे एक युवक को कुछ अज्ञात बदमाशों ने रोका और उस पर हमला किया। पीड़ित युवक किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने चाकू लहराते हुए इलाके में दहशत फैलाई और फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय पुलिस गश्त नगण्य होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

सरस्वती नगर थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज एवं गवाहों के बयान जुटाकर आरोपियों तक पहुँचने की कोशिश कर रही है। स्थानीय लोग लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *