ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से बचीं
छत्तीसगढ़ की पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी Phoolbasan Bai Yadav के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता और सूझबूझ से यह बड़ी घटना टल गई। मामले में दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सुकुलदैहान क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दो महिलाएं स्कॉर्पियो वाहन से फूलबासन बाई यादव के घर पहुंचीं। दोनों ने किसी काम का बहाना बनाकर उन्हें कार में बैठाया। आरोप है कि वाहन में बैठाने के बाद उनका मुंह बांधकर नेशनल हाईवे के रास्ते ले जाया जा रहा था।
इसी दौरान इलाके में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर पूछताछ की। उसी समय फूलबासन बाई यादव ने हिम्मत दिखाते हुए इशारों में पुलिसकर्मियों को बताया कि उनका जबरन अपहरण किया जा रहा है।
इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन में मौजूद दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया और उन्हें सुकुलदैहान पुलिस चौकी के हवाले कर दिया।
मामले को लेकर राजनांदगांव के एडिशनल एसपी Kirtan Rathore ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे पुलिस द्वारा चेकिंग प्वाइंट लगाया गया था। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसका पीछा कर वाहन को रोका।
पूछताछ के दौरान वाहन में मौजूद महिलाओं ने पुलिस को बताया कि फूलबासन यादव को मिर्गी का दौरा पड़ा है, इसलिए उनका मुंह दबाकर रखा गया था। हालांकि, इसी बीच फूलबासन यादव ने पुलिस को बताया कि उन्हें जबरदस्ती ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और सभी को हिरासत में लेकर चौकी लाया गया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8194460
Total views : 8230864