रायपुर, 08 जुलाई 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सरकार सिर्फ योजनाओं के कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है। इसका उदाहरण आज देखने को मिला मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, रायपुर में, जहां दिव्यांग नागरिक नारायण सिंह को ट्राईसायकल प्रदान की गई।
बासबहार निवासी नारायण सिंह, जो लंबे समय से अपने पैरों से चलने-फिरने में असमर्थ थे, ने बताया कि दैनिक जीवन की सामान्य गतिविधियां भी उनके लिए संघर्ष बन गई थीं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वे किसी साधन की व्यवस्था भी नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मदद की गुहार लगाई थी।
आज जब उन्हें ट्राईसायकल सौंपी गई, तो उनकी आंखों में राहत और आभार साफ नजर आ रहा था। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा, “अब मुझे एक नया सहारा मिल गया है। मेरी ज़िंदगी अब कुछ हद तक आसान हो गई है।”
कैंप कार्यालय बना जनसरोकार का केंद्र
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आज केवल प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र नहीं रहा, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक न्याय की मिसाल बन चुका है। यह कार्यालय जरूरतमंदों, पीड़ितों और वंचित वर्गों के लिए उम्मीद की किरण बन गया है।
यह पहल सिर्फ एक ट्राईसायकल देने का मामला नहीं, बल्कि सरकार की उस संवेदनशील सोच का प्रतीक है, जो हर अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सुविधा पहुंचाने की दिशा में प्रतिबद्ध है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8218827
Total views : 8261365