कॉकरोच जनता पार्टी ने धरना प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान कर दिया है और प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर से घर लौटने की अपील की है। सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ संयुक्ति प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं और सीजेपी अपना विरोध प्रदर्शन खत्म कर रही है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री और सीजेपी प्रवक्ताओं ने साफ किया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।
दिल्ली में या दूसरे राज्यों में भी प्रदर्शन करने वाले लोगों पर भविष्य में भी कोई एक्शन नहीं होगा। सौरव दास ने कहा, “कॉकरोच जनता पार्टी यह घोषणा करती है कि हम अच्छी नीयत से आंदोलन वापस ले रहे हैं, इस समझ के साथ कि तय शर्तों को तय समय-सीमा के अंदर पूरा किया जाएगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8238162
Total views : 8286080