बिलासपुर : पालतू मवेशियों को लावारिस छोड़ने पर निगम ने कराया एक और एफआईआर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मवेशियों को सड़क पर लावारिस छोड़ने पर दूसरी एफआईआर

बिलासपुर- पालतू मवेशियों को सड़क पर छोड़ने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नगर निगम बिलासपुर द्वारा यह एफआईआर दर्ज कराया गया है। पशुओं को खुले में घूमने से रोकने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है,जिसके तारतम्य में 2 अगस्त को सिविल लाइन पुलिस ने राजेन्द्र नगर निवासी मवेशी मालिक संतोष यादव के खिलाफ अपराध क्रमांक 978/2025 धारा 291,285 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 3,11,1 आई के तहत अपराध दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

पालतू मवेशियों को लावारिस छोड़ने की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है और सड़क पर जाम लग रहा है। इससे मवेशियों का जीवन संकट में आ गया है,इसके अलावा यह राहगीरों एवं वाहन चालकों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है।

लगातार समझाइश के बाद भी मवेशी मालिक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। शहर के राजेन्द्र नगर में शिव मंदिर के पास दो गाय और एक बछड़े को सड़क पर छोड़ दिया गया था, मवेशियों को हटाने निकली निगम के जोन क्रमांक 3 की टीम द्वारा आस-पास पूछताछ करने पर पता चला कि यें मवेशी राजेन्द्र नगर निवासी संतोष यादव की है। जिस पर कर्मचारियों ने संतोष यादव से संपर्क किया और कई बार आवाज देने के बावजूद मवेशी मालिक संतोष यादव द्वारा पशुओं को ले जाया नहीं गया।

जिसके बाद जोन कमिश्नर के निर्देश पर निगम के प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी दिनेश कौशिक ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराया जिस पर सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

*पशुपालकों को समझाइश*

नगर निगम द्वारा रोजाना मवेशियों को सडकों से पकड़ा जा रहा है,मवेशी मालिक उन्हें छुड़ा कर घर तो ले जाते है पर वापस मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं जिससे मवेशी फिर सड़कों पर दिखने लगते है। गोठान में मवेशी मालिकों को खुलें में ना छोड़ने के लिए बकायदा समझाइश भी दी जा रही है।

*मवेशियों को बाहर ना छोड़ें-कमिश्नर*

इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार ने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा की अपने गोधन को बाहर ना छोड़ें।अपने पालतू मवेशियों को अपने स्थान पर रख कर चारा-पानी की समुचित व्यवस्था करें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *