संविदा भर्ती: कल होगा वॉक-इन-इंटरव्यू, स्वास्थ्य विभाग कबीरधाम में रेडियोलॉजिस्ट से नर्स तक 7 पदों पर नियुक्ति

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जिला खनिज न्यास (DMF) के तहत संविदा आधार पर भर्ती प्रक्रिया, योग्य उम्मीदवारों को कल उपस्थित होना अनिवार्य

कवर्धा: जिला खनिज न्यास (डी.एम.एफ.) कबीरधाम के अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए कल 06 अक्टूबर 2025 को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया को कलेक्टर सह अध्यक्ष डी.एम.एफ. कबीरधाम की स्वीकृति प्राप्त है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, डी.एम.एफ. मद अंतर्गत रेडियोलॉजिस्ट, गायनेकोलॉजिस्ट, सर्जन और स्टाफ नर्स के कुल 7 पदों पर भर्ती की जाएगी।

  • रेडियोलॉजिस्ट, गायनेकोलॉजिस्ट और सर्जन के प्रत्येक पद के लिए ₹1,50,000 मासिक मानदेय निर्धारित किया गया है।

  • वहीं, स्टाफ नर्स के 4 पदों पर नियुक्त उम्मीदवारों को ₹12,000 प्रतिमाह पारिश्रमिक दिया जाएगा।

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कबीरधाम के कार्यालय में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

वॉक-इन इंटरव्यू की समय-सारणी:

  • पंजीयन: दोपहर 11:00 बजे से 1:30 बजे तक

  • पात्र सूची प्रकाशन: दोपहर 3:00 बजे तक

  • दावा-आपत्ति अवधि: दोपहर 2:00 बजे से 2:30 बजे तक

  • दावा-आपत्ति निराकरण: दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ

जिला प्रशासन ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को समय पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य है। देर से आने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार में शामिल नहीं किया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment