सट्टा एवं अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी, 2 दिनों में लगभग 200 लीटर अवैध शराब और 8 वाहनों को किया गया जप्त..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(निर्मल अग्रवाल ) : मुंगेली : मुंगेली जिले में जुआ, सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।

जिले में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में और अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, विवेक शुक्ला और अन्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया गया।

इसके तहत 2 अक्टूबर 2024 को अवैध शराब परिवहन और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई।

इस कार्यवाही के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई आरोपियों से बड़ी मात्रा में शराब और वाहन जप्त किए गए।

मुख्य कार्यवाहियां:

1. संतोष कश्यप (उम्र 39 वर्ष, मुंगेली) के कब्जे से 19 पाव देशी शराब (कुल 3.42 बल्क लीटर) और अन्य सामग्री जप्त की गई।

2. बलराम कोशले (उम्र 25 वर्ष, परमहंस वार्ड, मुंगेली) से 103 पाव देशी शराब (कुल 18.054 बल्क लीटर), नगद 2120 रु, और एक मोटरसाइकिल जप्त की गई।

3. परमेश्वर चतुर्वेदी (उम्र 23 वर्ष, सोनपुरी) से 58 पाव देशी शराब (10.440 बल्क लीटर) और पल्सर मोटरसाइकिल जप्त की गई।

4. राजेश कुमार नेताम (उम्र 36 वर्ष, पथरिया) से 62 पाव देशी शराब और एक मोटरसाइकिल जप्त की गई।

5. लाला उर्फ सीताराम कश्यप (उम्र 24 वर्ष) और कमलेश कश्यप (उम्र 19 वर्ष, बडे भठली) से 30 लीटर महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल जप्त की गई।

आगे की कार्यवाही:
पुलिस द्वारा जप्त वाहनों को आबकारी एक्ट के तहत राजसात करने की प्रक्रिया जारी है और अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के लिए आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

इस कार्यवाही में सिटी कोतवाली, लालपुर और पथरिया थानों की पुलिस टीम और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *