बिजली दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का “बिजली न्याय आंदोलन”, पैदल मार्च कर सौंपा ज्ञापन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली –राज्य की भाजपा सरकार द्वारा हाल ही में की गई चौथी बार की बिजली दर वृद्धि के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध जताया। इस वृद्धि से आम जनता, किसानों और व्यापारी वर्ग पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट, गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 25 पैसे प्रति यूनिट और कृषकों के लिए 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि कर दी गई है, जिसे कांग्रेस ने जनविरोधी बताया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि राज्य में पर्याप्त (सरप्लस) बिजली आपूर्ति होने के बावजूद भी अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा “बिजली न्याय आंदोलन” चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेसजन बुधवार को मानस मंच से पैदल मार्च कर बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे और वहां अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

मांगें

1️⃣ बिजली दरों में की गई हाल की वृद्धि को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।
2️⃣ किसानों एवं घरेलू उपभोक्ताओं को रियायती दरों पर बिजली उपलब्ध कराई जाए।
3️⃣ भविष्य में आम जनता के हित में जनविरोधी वृद्धि से बचा जाए।
4️⃣ अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को तत्काल सुधारा जाए।

पैदल मार्च में शामिल प्रमुख कांग्रेसजन

घनश्याम वर्मा, थानेश्वर साहू, संजीत बनर्जी, आत्मासिग क्षत्रिय, रोहित शुक्ला, अरविंद वैष्णव, नरेश पाटले, विद्यानंद चंद्राकर, नितेश पाठक, माया रानी सिंह, लखन कश्यप, अरुण कुलमित्र, सालिक बंजारा, अभिलाष सिंह, सुनील मिश्रा, रमेश कश्यप, उर्मिला यादव, हेमिन मंगेशकर, कमलेश्वर जोशी, बिंदु यादव, शशांक वैष्णव, धनंजय दुबे, कृष्ण मोनू निषाद, कृष्णा सोनी, हेमंत मानिकपुरी, तारा कश्यप, पूरन साहू, राजेश जायसवाल, प्रकाश वैष्णव, अभिलाष जायसवाल, रितेश कोसले, सरजू टंडन, गोल्डन बंजारा, शगिरा खान और एनएसयूआई के लक्की सिंहा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *