कांग्रेस के “बिजली न्याय आंदोलन” मे बड़ी संख्या मे पहुंच कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- खस्ताहाल सड़को और बढ़ते बिजली के मुद्दों पर कांग्रेस ने मोर्चा खोल सड़को पर लड़ाई लड़ने की मुहिम छेड़ दी है, जिसके मद्देनजर जहाँ बीते कल 16 जुलाई लोरमी ब्लाक मे ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा बिजली आफिस का घेराव कर ज्ञापन सौपा गया, वही आज जिले के पथरिया ब्लाक मे जिलाध्यक्ष एवं ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व मे बड़ी संख्या मे काग्रेसी कार्यकर्ताओ ने ज्ञापन सौपा।

जिलाध्यक्ष  वर्मा ने कहा कि 16 जुलाई से प्रारम्भ हुआ यह आंदोलन क्रमशः सभी ब्लाक मुख्यालयों मे जारी रहेगा, वही 22 जुलाई को जिलास्तरीय घेराव किया जायेगा जिसमे प्रदेश स्तर के नेताओं के आने की संभावना है,पथरिया मे दिए गए गया ज्ञापन के अनुसार राज्य की भाजपा सरकार द्वारा हाल ही में की गई चौथी बार की बिजली दर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध जताया।

इस वृद्धि से आम जनता, किसानों और व्यापारी वर्ग पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट, गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 25 पैसे प्रति यूनिट और कृषकों के लिए 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि कर दी गई है, जिसे कांग्रेस ने जनविरोधी बताया है।


जनसभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि  राज्य में पर्याप्त (सरप्लस) बिजली आपूर्ति होने के बावजूद भी अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  दीपक बैज के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा “बिजली न्याय आंदोलन” चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेसजन बुधवार को मानस मंच से पैदल मार्च कर बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे और वहां अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।


दिए गए ज्ञापन के अनुसार  बिजली दरों में की गई हाल की वृद्धि को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए, किसानों एवं घरेलू उपभोक्ताओं को रियायती दरों पर बिजली उपलब्ध कराई जाए। भविष्य में आम जनता के हित में जनविरोधी वृद्धि से बचा जाए,अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को तत्काल सुधारा जाए।


इस अवसर पर घनश्याम वर्मा थानेश्वर साहू संजीत बनर्जी, रोहित शुक्ला, नेहरू साहू,  राजा ठाकुर, वशी उल्ला खान, अभिलाष सिंह, संजय कुर्रे,  जागेश्वरी वर्मा, सूरज यादव, मानस लोधी, नवनीत शुक्ला, आकाश दिव्य,त्रिलोकी वर्मा, निरंजन नवरंग, सेवा वर्मा,प्रदीप गेंदले, ग्वाल दास अनत, दिलीप कौशिक, उमेश सोनी, राधेश्याम माखण्डे, एजाज अहमद,दिपक साहू, ओंकार यादव, मनोज निषाद,सौरभ शुक्ला,युगल वर्मा, संतोष पाली, उर्मिला यादव,अनिता विश्वकर्मा, बिन्दु यादव, तुलसी सोनवानी, संतोष धृतलहरे,युगल वर्मा, रशिद खान,श्माई मेमन, मुकेश मिरि, मुकेश साहू, , राजेन्द्र गेंदले, अभिषेक यादव, राहूल राजपूत, अशोक जायसवाल, प्रेम प्रकाश राजपूत ,खेमू साहु, धसीया लहरे, शिव धृतलहरे, छोटे खान, विष्णु साहू,लाला साहु,भवानी माधुर, जवाहर बंजारे’, भुवन गेंदले, दीपक चन्द्राकर,भुनेश्वर कुर्रे, पेंटर मानिकपुरी, विष्णु बघेल , कार्तिक साहू, रामचन्द्र साहू, तारणी विश्कर्मा, मंदन परेल,ओम प्रकाश साहू, कृष्ण कुमार रजक, विष्णु खूटे,समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *