वोट चोर – गद्दी छोड़ अभियान को लेकर कांग्रेस निकलेगी जन समर्थन यात्रा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शहर कांग्रेस अध्यक्ष वर्मा ने ली पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम कांग्रेस की जिला प्रवक्ता रश्मि सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शान्तीलाल वर्मा जी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर जनजागरण पदयात्रा एवं विशाल महारैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।आगामी 31 अगस्त 2025 रविवार को सुबह 11 बजे रतलाम शहर में बाजना बस स्टेण्ड से जनजागरण पदयात्रा आरम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शहीद चौक पर विशाल महारैली आयोजित की जाएगी।
महारैली में कांग्रेस कमेटी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार जी , पूर्व केंद्रीय मंत्री कान्तीलाल भूरिया जी, रतलाम प्रभारी प्रताप गिरवाल जी,पूर्व विधायक कुनाल चौधरी , पूर्व विधायक रतलाम ग्रामीण जिलाध्यक्ष हर्षविजय गहलोत आदि दिग्गज नेता शामिल होंगे।
वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान की शुरुआत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में बिहार से हुई।जो अब पूरे देश में चल रहा है।
भाजपा की केन्द्र की मोदी सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव सहित कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में वोट चोरी कराके भाजपा की सरकारें बनाईं है।

जिसमें मध्यप्रदेश भी शामिल हैं। जिसके प्रमाण राहुल गांधी जी ने मीडिया और देश के सामने रखे।

देश और मध्यप्रदेश की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह की तानाशाही से हमारे वोट का संवैधानिक अधिकार खतरे में है। एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को बदनाम कर आम जनता के भरोसे को तोड़ दिया है। वोट चोरी से सरकार बनाकर संवैधानिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। देश और प्रदेश के सामाजिक भाईचारे को तोड़ा जा रहा है। और मूल मुद्दे मंहगाई, बेरोज़गारी, न्याय,किसान कर्ज माफी,पुरानी पेंशन, निजीकरण, सरकारी भर्तियां आदि से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।
वोट चोर- गद्दी छोड़ अभियान से रतलाम जिले की आम जनता का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी जनता के सामने भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर करेगी।

महारैली की विशेष तैयारी के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र कटारिया, पूर्व विधायक पारस दादा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट , भारत यात्री संगीता कांकरिया,कार्यकारी अध्यक्ष फैयाज मंसूरी, शैलेन्द्र सिंह अठाना,कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी,ब्लाक अध्यक्ष बसन्त पंड्या, वीरेन्द्र प्रताप सोलंकी,सोहेल काजी,अमर सिंह शेखावत,सेवादल रजनीकांत व्यास,राजनाथ सिंह, रमेश शर्मा, राकेश झालानी,विनोद मिश्रा मामा ,शहर प्रवक्ता जोएब आरिफ,सुजीत उपाध्याय पार्षद गण कविता सुनील महावर,आशा राजीव रावत, कमरुद्दीन कछुवाय, भावना हितेश पैमाल महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर,नासिर कुरैशी,वाहिद शेरानी,आरिफ़ा कछुवाय, रुखसाना मजहर खान,राधा प्रजापति,हिना खान,आयशा कुरैशी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई। जिलाध्यक्ष शान्तीलाल वर्मा जी ने कांग्रेस समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की। जिससे महारैली को सफल बनाया जा सकें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *