कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े हत्या, बम से किया हमला, जांच में जुटी पुलिस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा में कुछ बदमाशों ने दिनदहाड़े कांग्रेस के एक नेता की हत्या कर दी। इस घटना से आसपास के इलाकों में दहशत मच गई है। घटना मानिकचक के धरमपुर स्टैंड के पास स्थित बाजार की बताई जा रही है।

मृतक का नाम शेख सैफुद्दीन बताया जा रहा है जो कांग्रेस से जुड़े हुए थे। मृतक कांग्रेस नेता के बेटे के मुताबिक, उनके पिता रविवार सुबह करीब 9 बजे मानिकचक गए थे। इसी दौरान नकाबपोश बदमाशों ने कांग्रेस नेता को घेर लिया और उन पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी।

जानकारी के अनुसार, इस दौरान बदमाशों ने बम से भी हमला किया। हमले में कांग्रेस नेता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे ने इस हमले का आरोप टीएमसी समर्थित अपराधियों पर लगाया है।

बेटे ने आरोप लगाया कि इस घटना में गोपालपुर क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष शेख नासिर शामिल हैं। उनके नेतृत्व में ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और मेरे पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *