कांग्रेस ने बागी नेताओं पर चलाया चाबुक, 10 को किया पार्टी से निष्कासित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बागी नेताओं पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने अंबाला कैंट से बागी उम्मीदवार चित्रा सरवारा समेत कुल 10 नेताओं को कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कदम कांग्रेस की ओर से चुनाव में अनुशासनहीनता और पार्टी के खिलाफ गतिविधियों को लेकर उठाया गया है।

बता दें कि चित्रा सरवारा अंबाला शहर से कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल सिंह की बेटी हैं। उन्होंने अंबाला कैंट से कांग्रेस का टिकट मांगा था, लेकिन कांग्रेस ने एक ही जिले में पिता-पुत्री दोनों को टिकट देने से इनकार कर दिया था।

इस फैसले के बाद चित्रा सरवारा ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। उनके निष्कासन के बाद अंबाला कैंट का चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है, जहां भाजपा की ओर से वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अनिल विज 7वीं बार चुनाव लड़ रहे हैं।

निष्कासित नेताओं की सूची:

चित्रा सरवारा के साथ जिन अन्य 9 बागी नेताओं को कांग्रेस से निष्कासित किया गया है, उनमें सतविंदर राणा, कपूर सिंह नरवाल, वीरेंद्र घोघरियां, सोमवीर घसोला, मनोज कोसलिया, अजीत गुलिया, शारदा राठौर, ललित नागर और सतवीर भाना शामिल हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *