पेयजल व प्रकाश व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्षद गायत्री साहू का सैंकड़ों महिलाओं के साथ उग्र प्रदर्शन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

विकास भवन का किया घेराव, महापौर कक्ष के सामने फोड़ा गया मटकी

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो 8959931111

नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 5 डॉ. ख़ुबचंद बघेल नगर तिफरा की पार्षद गायत्री साहू के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने हाथ में तख्ती व मटकी लेकर विकास भवन का घेराव किया और जमकर सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं की नारेबाजी करते हुए महापौर कक्ष के सामने मटकी फोड़ी ।

इस दौरान महिलाओं में पेयजल संकट व प्रकाश व्यवस्था को लेकर जमकर आक्रोश नजर आया।उनका आरोप था कि नगर निगम चुनाव से लेकर अब तक छह माह से वार्ड में लगातार पेयजल संकट बना हुआ है और बारिश के मौसम में भी प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त नहीं की जा रही है जिसके कारण वार्ड के लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों से बार बार गुहार लगाने के बाद भी निराकरण नहीं किया जा रहा है इसके बावजूद भी निगम दप्रशासन टैक्स पटाने दबाव बना रहा है ।

ज्ञापन लेने से अपर आयुक्त ने किया इनकार

प्रदर्शनकारी ज्ञापन सौंपने अपर आयुक्त का इंतज़ार करते रहे लेकिन महापौर कक्ष के सामने मटकी फोड़ने से नाराज अपर आयुक्त खजांची कुम्हार ने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया ।

पार्षद गायत्री साहू ने लगाया कांग्रेसी पार्षद के वार्डों में भेद भाव का आरोप

पार्षद गायत्री साहू ने कहा जब से नगर में भाजपा की सरकार बनी है लगातार कांग्रेसी पार्षद के वार्डों में भेद भाव किया जा रहा है विगत छह माह से निगम अधिकारियों तथा महापौर को लिखित व मौखिक रूप से वार्ड की समस्याओं से अवगत करा रहे हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है और नाही मूल भूत सुविधाओं के लिए राशि स्वीकृत की गई है।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने अफसरशाही का लगाया आरोप

तिफरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा की जोन कार्यालय में कुछ अधिकारी लंबे समय से जमे हुए हैं और निरंकुश हो चुके हैं जो सत्ताधारी नेताओं के इशारे पर पक्षपात पूर्ण व्यवहार करते हैं जो अलोकतांत्रिक है ।
पार्षद गायत्री साहू के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, संत सर्वे, महेश ठाकुर, शिव यादव, दिनेश यादव, पवन कश्यप, सचिन भवानी, अक्षय नवरंग, प्रकाश खांडे, कलेश्वरी यादव, ईश्वरी कोसले, सीमा दिवाकर, पूजा बंजारे, राजेश्वरी महिलांगे, विकास साहू, मोहित खन्ना, रमजान खान, परमेश्वर साहू, संत गिरि गोस्वामी, संतोष श्रीवास, राजेश कोसले, निपेन्द्र पटेल, चित्ररेखा खांडे, सतकुमारी बघेल, मोना खांडे राजकुमारी बंजारे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व कार्यकर्ता गण शामिल हुए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *