संघर्ष, रोमांच और जज़्बे का संगम: चिखली में जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

संघर्ष, रोमांच और जज़्बे का संगम: चिखली में जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

दल्लीराजहरा,,जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हाल ही में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिखली के खेल मैदान में शानदार तरीके से सम्पन्न हुआ। आयोजन में विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। इसके पश्चात मंच पर उपस्थित अतिथियों – जनपद सदस्य कुलदीप साहू, विद्यालय प्राचार्य विनीता सैनी, ग्राम पंचायत चिखली के सरपंच रम्हाऊ राम, सहायक जिला खेल अधिकारी किशोर मेहरा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी रोहित सिन्हा, जिला खेल समन्वयक छबिलाल जांगड़े, ब्लॉक खेल अधिकारी मंजुला यदु, सपन जेना सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में बालक अंडर-17 वर्ग में आमापारा बालोद ने सेजस अर्जुन्दा गुण्डरदेही को मात दी। वहीं 14 वर्ष आयु वर्ग में शा. उ. मा. वि. चिखली और गतवर्ष की विजेता आमापारा टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस मैच में चिखली के खिलाड़ी पुष्कर ने दो शानदार गोल कर अपनी टीम को 2-0 से विजयी बनाया।

बालक 17 वर्ष वर्ग के फाइनल मुकाबले में सेजस दल्लीराजहरा और आमापारा बालोद आमने-सामने रहे। एक-एक गोल के साथ मुकाबला बराबरी पर छूटा, जिसके बाद निर्णय पेनाल्टी शूट आउट से हुआ। आमापारा बालोद ने 4-2 से जीत दर्ज कर संभागीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की।

वहीं बालिका 17 वर्ष वर्ग में सेजस डौण्डी की टीम ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तर की प्रतियोगिता में प्रवेश पाया।

प्रतियोगिता की सफलता में निर्णायक, आयोजक और सहयोगी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसमें जगप्रीत सिंह संधू, ईश्वर राव, मोईन खान, सिद्धांत रेड्डी, संजय मोहंती, कुणाल आर्य, अश्वनी पटेल, सिपेन्द्र जांगड़े, चंद्रशेखर पवार, रोजर हसीन तिर्की, इमरान, मयंक, खिमन और पीयूष विशेष रूप से सक्रिय रहे,,00

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *