सड़क सुरक्षा में घरघोड़ा पुलिस की सराहनीय पहल, मवेशियों के गले में लगाए गए रेडियम कॉलर टैग..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437 नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हाईवे पर आवारा मवेशियों की वजह से आए हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए थाना प्रभारियों को सुरक्षा के मद्देनजर मवेशियों के गले में रेडियम लगे कॉलर टैग लगाने का निर्देश दिया गया है।

इसी कड़ी में आज घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया।

इस दौरान रायगढ़-घरघोड़ा, घरघोड़ा-लैलूंगा मुख्य मार्ग एवं तमनार बायपास मार्ग पर घूम रहे सैकडों मवेशियों के गले में रेडियम कॉलर टैग लगाए गए ताकि रात के समय सड़क पर आने वाले वाहन चालक दूर से ही मवेशियों को देख सकें और किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

पुलिस की इस पहल को ग्रामीणों ने सराहते हुए इसे सड़क सुरक्षा की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम बताया।

घरघोड़ा पुलिस का यह अभियान न केवल सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक होगा बल्कि ग्रामीणों की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *