
(विनय ठाकुर) : बेमेतरा जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा ने मंगलवार सुबह एक प्रेरणादायक पहल के तहत कोचिंग जा रही कुछ बालिकाओं से संवाद किया।
व्यायाम से लौटते समय उन्होंने अपना वाहन रोककर बालिकाओं से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में बातचीत की।
कलेक्टर ने उनसे उनकी शैक्षणिक दिशा और करियर की आकांक्षाओं के बारे में जानकारी ली, जिस पर बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक अपने विचार साझा किए।
कई बालिकाओं ने बताया कि वे हाई स्कूल और कॉलेज के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कर रही हैं। इस पर कलेक्टर शर्मा ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आज के समय में शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और मेहनत से हर सपना साकार हो सकता है। उन्होंने बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने की सलाह दी।
कलेक्टर ने कहा कि समाज में बेटियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, और वे हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर सकती हैं। इस प्रकार की बातचीत से न केवल बालिकाओं को प्रेरणा मिली, बल्कि उनके मनोबल में भी बढ़ोतरी हुई।
कलेक्टर की संवेदनशीलता और मार्गदर्शन ने यह संदेश भी दिया कि प्रशासनिक अधिकारी बालिकाओं की प्रगति और विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
समाज में बेटियों की भूमिका पर जोर कलेक्टर ने अपनी बातचीत के दौरान यह भी कहा कि बेटियों का समाज में विशेष स्थान है और वे हर चुनौती का सामना कर सकती हैं।
उन्होंने बालिकाओं को न केवल अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया, बल्कि उन्हें सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन में भी सफल होने के टिप्स दिए।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8202363
Total views : 8240807