कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा  : रायगढ/छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीदी महा अभियान की शुरुआत हो चुकी है। धान खरीदी एवं आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेने आज कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने जिले के धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय करने वाले किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखकर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत  जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे।

आज पहले दिन जिले के दो उपार्जन केंद्रों धरमजयगढ़ के कापू और लैलूंगा के लिबरा केंद्र में धान खरीदी की शुरुआत हुई। पहले दिन किसानों से 328 क्विंटल धान खरीदा गया।
वहीं कलेक्टर कार्तिकेया गोयल कृषि उपज मंडी पुसौर, धान खरीदी केंद्र कोडपाली के निरीक्षण में पहुंचे।

यहां उन्होंने  धान उपार्जन केंद्रों में धान बेचने आने वाले किसानों की संख्या एवं धान  की आवक स्टॉक की जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधक को निर्देशित किया कि मॉइश्चर मीटर से धान की नमी जांच के पश्चात ही धान की खरीदी की जाए।

उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा हेतु स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, किसानों के बैठने हेतु छायादार स्थान, त्रुटिरहित धान खरीदी हेतु इलेक्ट्रॉनिक कांटा के सत्यापन आदि का जायजा लिया। साथ ही उपार्जन केंद्रों में कैप कवर, समिति में उपलब्ध बारदाने, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, इंटरनेट सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाएं का भी अवलोकन किया।


कलेक्टर  गोयल ने धान खरीदी केंद्र कोड़पाली में पहुंच कर नए पुराने बारदाना सत्यापन, व्यवस्था, प्रबंधक से क्षेत्र में लगाए गए धान किस्म एवं वर्तमान कटाई की स्थिति की जानकारी लेते हुए, धान की आवक की जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधक से पर्याप्त बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा हेतु फेसिंग के साथ ही किसानों  के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

इस दौरान टोकन पंजी, रकबा समर्पण पंजी बनाने एवं उनमें इंद्राज के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि इस बार किसान स्वयं टोकन कटवा सकते है। कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल ने निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी के निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्र में उपस्थित रहकर धान खरीदी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को धान खरीदी कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दी। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की सतत निगरानी रखने तथा अवैध धान की खरीदी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


पहले दिन दो केंद्रों में 328 क्विंटल हुई खरीदी


पहले दिन पूजा अर्चना कर धान खरीदी को विधिवत शुरुआत हुई। जिले के दो उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की बोहनी हुई। इसमें लैलूंगा के लिबरा में दो किसानों से 276 क्विंटल और धरमजयगढ़ के कापू में एक किसान से 52.40 क्विंटल धान की खरीदी हुई। इस दौरान यहां जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ वहां के किसान भी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *