संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुआ कलेक्टर कान्फ्रेंस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुआ कलेक्टर कान्फ्रेंस

राजस्व सहित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तार से हुई समीक्षा, प्रगति लाने दिए निर्देश

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली – संभाग आयुक्त सुनील जैन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स का कांफ्रेंस आयोजित किया गया। कॉन्फ्रेंस में राजस्व, स्वामित्व योजना, जनदर्शन, लोक सेवा गारंटी मनरेगा, आधार अथेंटिकेशन, एनआरएलएम, अमृत सरोवर योजना, आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री स्कूल जतन, पीएम आदि योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। स्वामित्व योजना के संदर्भ में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बताया कि तहसीलदारों एवं राजस्व अमलों के माध्यम से स्वामित्व योजना के अंतर्गत मैप वन के शतप्रतिशत सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सी.एम.जनदर्शन के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का भी गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
संभाग आयुक्त श्री जैन ने कॉन्फ्रेंस में आयुष्मान योजना के प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री कुमार ने बताया कि मुंगेली जिले में पिछले दो महीने में एक लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं और आने वाले कुछ दिनों में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। शैक्षिक प्रगति के संबंध में कलेक्टर श्री कुमार ने बताया कि कम परिणाम वाले स्कूलों की लिस्टिंग कर शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने एवं बेहतर परिणाम लाने के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है और एक्सपर्ट शिक्षकों की भी व्यवस्था की जा रही है। संभाग आयुक्त श्री जैन ने जाति प्रमाण पत्र बनाने, खाद-बीज भंडारण की स्थिति के संदर्भ में भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री कुमार ने बताया कि संकुलवार प्रधान पाठकों, सचिवों एवं पटवारियों की टीम बनाकर 14 जुलाई से शिविर लगाकर जाति प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में खाद-बीज का भंडारण एवं वितरण पर्याप्त मात्रा में किया जा रहा है और यहां पर डीएपी की समस्या नहीं है।
कलेक्टर श्री कुमार ने किसानों के पंजीयन बढ़ाने के लिए सभी एस.डी.एम. को पटवारी और आर.ए.ई.ओ. की बैठक लेने के निर्देश दिए और किसानों का पंजीयन बढ़ाने सहकारी समितियों और सीएससी सेंटर में किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं एवं गतिविधियों में जिले की प्रगति कम है, उन्हें चिन्हांकित कर विशेष प्रयास करते हुए बेहतर रैंक लाने के लिए प्रयास करें। उन्होंने पीएमश्री एवं स्कूल जतन योजना के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर मेनका प्रधान, तीनों अनुविभागों के एस.डी.एम. सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *