सूरजपुर में कोल्ड स्टोरेज हादसा: 3 मजदूरों की मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सूरजपुर में कोल्ड स्टोरेज हादसा: 3 मजदूरों की मौत

दीवार गिरने से दबे मजदूरों की दर्दनाक मौत, 1 घायल अस्पताल में भर्ती


सूरजपुर।
जिले के नयनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेज में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई। घटना के समय चार मजदूर काम कर रहे थे, तभी दीवार अचानक गिर गई और वे इसके नीचे दब गए।

मृतकों की पहचान विफल (भटगांव), भोल सिंह (ग्राम डेडरी) और वेद सिंह (बेल्टिकरी भूमिहारपारा) के रूप में हुई है। एक घायल मजदूर सुरेन्द्र (रामनगर) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर एस जयवर्धन और एसएसपी प्रशांत ठाकुर मौके पर पहुंचे।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने कोल्ड स्टोरेज के खिलाफ नारेबाजी की और इसे बंद करने की मांग की। प्रशासन ने फिलहाल स्थिति का आकलन किया और राहत कार्य शुरू किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment