दिल्ली प्रदूषण के बीच ठंड का कहर, स्मॉग के बाद सीजन की सबसे ठंडी रात

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Delhi Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में खतरनाक प्रदूषण के ठंड ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया है. जहां बीती रात (20 नवंबर) इस सीजन की सबसे ठंडी रात दिल्ली वालों के लिए साबित हुई. इस दौरान लोगों ने ठंड का अहसास किया. सुबह के समय घर से बाहर निकलने वाले लोग न केवल ठंड कपड़ों में दिखाई देने लगे. इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार (22 नवंबर) को दिल्ली में हल्की धुंध की संभावना जताई है. राजधानी में अभी भी ठंडी हवाओं और घने कोहरे का असर बना हुआ है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, IMD अधिकारियों के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. दरअसल, दिल्ली में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है. जहां गुरुवार को इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही, जब न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

जानिए दिल्ली में कैसा रहा तापमान?

वहीं, बुधवार को यह तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि मंगलवार रात 12.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जो इस मौसम के दूसरे और तीसरे सबसे ठंडे तापमान थे. बता दें कि, आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल इसी समय में तापमान 2023 में 10.6 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 11.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था. कोहरे की चादर में लिपटे और सर्द हवाओं से त्रस्त शहर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है.जो इस साल के तापमान से काफी समान था.

शाम को छाई रही हल्की धुंध और ठंड   

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में दिन के दौरान आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) 80 प्रतिशत से 64 प्रतिशत के बीच उतार-चढ़ाव करती रही. मौसम विभाग का कहना है कि, पूरे दिन धुंध और ठंडी हवाओं का असर रहा. वहीं, दिल्ली अब भारत का सबसे प्रदूषित शहर बन चुका है, जहां PM 2.5 का औसत स्तर 243.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है, जो पिछले हफ्ते के मुकाबले 19.5 प्रतिशत अधिक है. ‘Respire Living Sciences’ द्वारा किए गए ‘एयर क्वालिटी विश्लेषण’ रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली को 281 शहरों की सूची में वायु गुणवत्ता के मामले में अंतिम स्थान मिला है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *