सीएम योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ बयान को मिला RSS का समर्थन,दत्तात्रेय होसबाले ने कहा- हमें इसे आचरण में लाना होगा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की वार्षिक बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह बयान हिंदू एकता और लोक कल्याण के लिए अत्यंत आवश्यक है।

बैठक में होसबाले ने कहा, “हमें एकता बनाए रखनी है, क्योंकि वर्तमान समय में धर्मांतरण की घटनाएं बढ़ रही हैं। हमें अपनी रक्षा करनी चाहिए और शांति स्थापित रखने के लिए एकजुट रहना होगा।” उन्होंने संघ की बढ़ती शाखाओं की संख्या का जिक्र करते हुए कहा कि अब देशभर में 72,354 शाखाएं चल रही हैं, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में अधिक हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि, “दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हिंदू समुदाय के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और वे मदद के लिए हमेशा भारत की ओर देखते हैं।” ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नियंत्रण की आवश्यकता को भी उन्होंने उठाया और लव जिहाद पर चिंता व्यक्त की, जिसमें उन्होंने समाज की बहन-बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।

आरएसएस की यह बैठक मथुरा के दीनदयाल उपाध्याय गौ विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र में 25 और 26 अक्टूबर को आयोजित की गई। बैठक में संघ के सभी 46 प्रांतों के संघचालक, कार्यवाह, और प्रचारक शामिल हुए। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी बैठक के दौरान महत्वपूर्ण चर्चाएं कीं, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ढाई घंटे तक की बैठक शामिल है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *