CM योगी ने गाजियाबाद में डेटा सेंटर की रखी नींव, बोले – “2047 तक विकसित भारत के सपने की ओर ठोस कदम”

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गाजियाबाद।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गाजियाबाद में एक अत्याधुनिक डेटा सेंटर की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह डेटा सेंटर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के विजन को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

सीएम योगी ने कहा,

“प्रधानमंत्री मोदी ने देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य दिया है। इस दिशा में डेटा सेंटर जैसी बुनियादी संरचनाएं ‘मणिरत्न’ बनकर उभरेंगी, जो भविष्य के डिजिटल और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखेंगी।”

पशुपालन और कृषि पर भी बोले सीएम

इससे पहले 25 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में पशुपालन और डेयरी क्षेत्र की अनदेखी पर पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में राज्य की अपार संभावनाओं को पहले नजरअंदाज किया गया।

उन्होंने कहा,

“उत्तर प्रदेश की भूमि उपजाऊ है, जलस्रोत समृद्ध हैं, लेकिन पूर्व की सरकारों ने केवल टेंडर और योजनाओं को आपस में बांटने के लिए प्रयोग किया। किसानों, युवाओं और महिलाओं के हितों को दरकिनार कर दिया गया।”

‘आज किसान आत्महत्या नहीं करता’

मुख्यमंत्री ने 2014 के बाद के बदलाव को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों ने किसानों की दशा और दिशा दोनों बदली है।

उन्होंने कहा,

“जहां पहले किसान आत्महत्या करने को मजबूर होते थे, वहीं अब किसान आत्मनिर्भर और समृद्ध बन रहे हैं। पलायन की जगह अब प्रगति की बात हो रही है।”

कृषि संकल्प अभियान को बताया परिवर्तन की धुरी

सीएम योगी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘कृषि संकल्प अभियान’ वास्तव में प्रधानमंत्री के विजन को जमीनी स्तर पर साकार कर रहा है। पशुधन और डेयरी विकास की दिशा में प्रदेश में पिछले 10 वर्षों में बड़े कार्य हुए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *