कुछ ही देर में दंतेवाड़ा रवाना होंगे CM साय, मां दंतेश्वरी के दर पर टेकेेंगे माथा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दंतेवाड़ा के अहम दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे रायपुर से दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। दौरे की शुरुआत वे मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन से करेंगे, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री साय बस्तर पंडुम 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस आयोजन को लेकर बस्तर अंचल में पहले से ही उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी से कार्यक्रम को विशेष महत्व मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में सहभागिता के बाद मुख्यमंत्री नवीन सर्किट हाउस, दंतेवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 2:35 बजे दंतेवाड़ा से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। बस्तर क्षेत्र में होने वाले इस प्रवास को धार्मिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment