रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 6 नवंबर को ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री रायपुर से हेलिकॉप्टर के माध्यम से नुआपाड़ा जाएंगे और सभा के बाद वापस लौट आएंगे।
नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को मतदान होना है। भाजपा ने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। जय ढोलकिया के मुख्य विरोधी हैं बीजेडी की स्नेहंगिनी चुरिया और कांग्रेस के घसियाराम माझी। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के रमाकांत हाटी, बहुजन मुक्ति पार्टी के हेमंत तांडी और ओडिशा जनता दल के शुकाधर डड़सेना भी चुनाव मैदान में हैं।
भाजपा राष्ट्रीय संगठन ने बिहार और ओडिशा के उपचुनावों के लिए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी की योजना है कि मुख्यमंत्री साय की सभा भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में माहौल मजबूत करे और मतदाताओं में जोश बढ़ाए।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8202475
Total views : 8240945