CM विष्णुदेव साय ने शहीद वीर नारायण सिंह को किया श्रध्दांजलि, जयस्तंभ चौक पर माल्यार्पण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

CM विष्णुदेव साय ने शहीद वीर नारायण सिंह को किया श्रध्दांजलि, जयस्तंभ चौक पर माल्यार्पण

छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारी और प्रथम शहीद की पुण्यतिथि पर CM ने किया कार्यक्रम में शामिल, कैबिनेट मंत्री भी रहे मौजूद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रदेश के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जयस्तंभ चौक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम और केदार कश्यप भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस है और यहां उपस्थित सभी लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने आए हैं। उन्होंने वीर नारायण सिंह के जीवन और संघर्ष को याद करते हुए बताया कि वे सोनाखान के जमींदार थे और अंग्रेजों के अत्याचार और शोषण के खिलाफ साहसिक लड़ाई लड़ रहे थे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अकाल के समय अंग्रेजों के गोदामों में अनाज था, जबकि लोग भूख से मर रहे थे। वीर नारायण सिंह ने इसे रोकते हुए अनाज निकालकर जनता में बांट दिया। इसके चलते अंग्रेजों ने उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया और आज ही के दिन उन्हें जयस्तंभ चौक में फांसी दी गई थी।

विष्णुदेव साय ने कहा, “शहीद वीर नारायण सिंह ने जो मार्ग दिखाया, हम सब उसी पर चलेंगे और उनकी वीरता को हमेशा याद रखेंगे।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *