CM विष्णुदेव साय ने बिलासपुर को दी 329 करोड़ से अधिक की विकास सौगात, 47 परियोजनाओं का लोकार्पण-भूमिपूजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

CM विष्णुदेव साय ने बिलासपुर को दी 329 करोड़ से अधिक की विकास सौगात, 47 परियोजनाओं का लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान पुलिस ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जिले को बड़े पैमाने पर विकास कार्यों की नई सौगात दी। उन्होंने कुल 329 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक की लागत वाले 47 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 42 कार्यों का शिलान्यास (309.95 करोड़ रुपए) और 5 कार्यों का लोकार्पण (19.18 करोड़ रुपए) शामिल है।


संभागीय आयुक्त कार्यालय और अन्य प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री साय ने कोनी में 11 करोड़ 91 लाख 17 हजार रुपए की लागत से बने संभागीय आयुक्त कार्यालय का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 11 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।

स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत 6 करोड़ 99 लाख रुपए से विकसित वंदे मातरम उद्यान और ड्यूल पाइपिंग के तहत एसटीपी निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया।
इसके अलावा—

  • वार्ड 18 में 30 लाख 33 हजार रुपए से रिटर्निंग वॉल, पोर्च, टाइल्स व फेंसिंग का निर्माण

  • महमंद में 50 लाख रुपए से प्राथमिक शाला लालखदान के नए भवन में अतिरिक्त कक्ष
    का लोकार्पण किया गया।

कोटा भैंसाझार में 4 करोड़ 43 लाख रुपए से प्रस्तावित भैंसाझार उद्वहन सिंचाई योजना का शिलान्यास भी किया गया।
टिकरी और चिल्हाटी में 30-30 लाख रुपए की लागत से महतारी सदन निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन किया गया।


सड़क, पुल-पुलिया और सिंचाई संरचनाओं में बड़े निवेश

मुख्यमंत्री साय ने जिले में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिनमें प्रमुख हैं—

  • 69 करोड़ 79 लाख 94 हजार रुपए — सिरगिट्टी–सरवानी–पासीद–अमलडीहा–बरतोरी–दगोरी मार्ग उन्नयन

  • 32 करोड़ 9 लाख 15 हजार रुपए — नेहरू चौक–दर्रीघाट मार्ग (10.70 किमी)

  • 59 करोड़ 55 लाख 27 हजार रुपए — कोनी–मोपका बायपास मार्ग (13.40 किमी)

  • 4 करोड़ 78 लाख 86 हजार रुपए — करमा–बरभांठा–सरगाढोड़ी मार्ग (4.20 किमी)

  • 2 करोड़ 99 लाख 87 हजार रुपए — बिलासपुर–रतनपुर–कटघोरा मार्ग (1.40 किमी) मजबूतीकरण

  • 2 करोड़ 89 लाख रुपए — भरदैयाडीह–कलमीटार मार्ग (2.30 किमी)

  • 6 करोड़ 70 लाख 58 हजार रुपए — सीपत नवाडीह चौक–दर्राभाठा–लीलागर पुल मार्ग (4.525 किमी)

  • 2 करोड़ 20 लाख 91 हजार रुपए — दबकी नाला पर पुल एवं पहुंच मार्ग

  • 6 करोड़ 96 लाख 84 हजार रुपए — जांजी गांव–सीआईएसएफ कॉलोनी तक सीसी रोड (1.675 किमी)

  • 99 लाख 99 हजार रुपए — नवीन सामुदायिक भवन निर्माण


जिले के विकास को नई गति

इन सभी परियोजनाओं से बिलासपुर जिले में सड़क, सिंचाई, जल आपूर्ति, शिक्षा और शहरी विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *