रायपुर : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद से ही साय कैबिनेट में बदलाव की चर्चा जारी है। नए चेहरे कौन होंगे, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज (17 जुलाई) फिर दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। इस दौरान संगठन के बड़े नेताओं से उनकी मुलाकात होगी।
पिछले 3 सप्ताह में CM साय का यह दूसरा दिल्ली दौरा है। इस बार मुख्यमंत्री अकेले दिल्ली में नहीं होंगे, बल्कि डिप्टी CM विजय शर्मा, अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के भी जाने की खबर है। इस वजह से गुरुवार को होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है।
वर्तमान में सीएम सहित 11 मंत्री हैं। कुल विधायकों का 15 प्रतिशत मंत्री बनाने के नियम है। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद अब दो मंत्री और बनाए जा सकते हैं। यह मुख्यमंत्री के विवेक और विशेषाधिकार पर निर्भर है। हालांकि इसके लिए दिल्ली की सहमति भी ली जाएगी।
फिलहाल इस बात की ज्यादा संभावना है कि मंत्रिमंडल से एक ओबीसी विधायक को बाहर किया जा सकता है। इनकी जगह रायपुर पश्चिम से विधायक राजेश मुणत या फिर बिलासपुर से अमर अग्रवाल को जगह मिल सकती है। इनके अलावा दुर्ग से गजेंद्र यादव और कोंडागांव से लता उसेंडी को साय कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8167936
Total views : 8195423