सीएम साय का बड़ा बयान: राजिम हिंसा के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरबा और अंबिकापुर के दौरे पर रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने अपने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों जिलों में भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालयों का भूमिपूजन किया जाएगा।

राजिम में दो संप्रदायों के बीच हुए विवाद को लेकर मुख्यमंत्री साय ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है और पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महादेव सट्टा एप मामले पर भी मुख्यमंत्री साय ने कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकरण में कोई शासकीय कर्मचारी भी संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी बिना किसी भेदभाव के कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के बाद अब ट्रेनिंग को लेकर चल रही चर्चाओं पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के संगठन का आंतरिक विषय है और इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस अध्यक्ष की है। भाजपा अन्य राजनीतिक दलों के अंदरूनी मामलों पर टिप्पणी नहीं करती।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment