अफीम खेती मामले में सीएम साय का बड़ा बयान, गलत काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग: दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई है। इस मामले में विष्णु देव साय ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि गलत काम करने वाला चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा

दरअसल पुलिस ने अफीम की खेती के मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकर (पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष, दुर्ग) सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह खेती समोदा-झेंझरी गांव में की जा रही थी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद से ही हर प्रकार के अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि हालिया घटना में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और मामले की जांच जारी है। जांच में यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि प्रशासन ने समोदा-झेंझरी गांव में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का खुलासा किया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि भाजपा नेता विनायक ताम्रकर की देखरेख में यह खेती की जा रही थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment