विश्व रेडियो दिवस पर CM साय की घोषणा: अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे दो नए ट्रांसमीटर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में रेडियो कवरेज बढ़ाने के लिए दो नए ट्रांसमीटर स्थापित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ये ट्रांसमीटर अंबिकापुर और सरायपाली में लगाए जाएंगे। इनके स्थापित होने से छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी रेडियो प्रसारण की पहुंच मजबूत होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सूचना क्रांति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दौर है, लेकिन इसके बावजूद रेडियो अपनी विश्वसनीयता और व्यापक पहुंच के कारण आज भी जनसंचार का प्रभावी माध्यम बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी देश का सबसे भरोसेमंद संचार माध्यम है, जो आम जनता की जरूरतों के अनुरूप कार्यक्रम प्रसारित करता है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के लिए रेडियो को माध्यम के रूप में चुना है, जो इसकी प्रभावशीलता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी के छह स्टेशन लंबे समय से संचालित हो रहे हैं। रायपुर से विविध भारती सेवा का प्रसारण किया जा रहा है, जबकि अंबिकापुर में प्राइमरी स्टेशन कार्यरत है।

विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडियो न केवल सूचना का माध्यम है, बल्कि समाज को जोड़ने और जागरूक करने का सशक्त जरिया भी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *