बस्तर और कोंडागांव जिले में कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे। उनका कार्यक्रम कई महत्वपूर्ण आयोजनों और विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास से भरा हुआ है। सीएम साय सुबह लगभग 11:30 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।
जगदलपुर में पंडुम कैफे का उद्घाटन
दोपहर 12:35 बजे वह जगदलपुर पहुंचकर पंडुम कैफे का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद लगभग 1 बजे मुख्यमंत्री शताब्दी वर्ष समारोह के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे।
कोंडागांव में बुढ़ादेव महोत्सव में शिरकत
दोपहर 2:30 बजे सीएम साय जगदलपुर से कोंडागांव रवाना होंगे और 3 बजे बुढ़ादेव महोत्सव 2025 में शामिल होंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
शाम तक रायपुर वापसी
अपने निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री साय शाम 5 बजे रायपुर लौट आएंगे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8202761
Total views : 8241276