नवा रायपुर मंत्रालय में आज दो अहम विभागों की बैठक, शाम को सीएम साय होंगे युवा संसद में शामिल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय में वित्त, वाणिज्य कर और पंजीयन विभाग तथा आवास एवं पर्यावरण विभाग की अहम बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही वे शाम को रायपुर में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के युवा संसद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

  • सुबह 11 बजे: मंत्रालय, नवा रायपुर में वित्त, वाणिज्य कर और पंजीयन विभाग की बैठक

  • दोपहर 2 बजे: आवास एवं पर्यावरण विभाग की बैठक

  • शाम 4:30 से 5:30 बजे तक: रायपुर स्थित अग्रसेन धाम में भाजयुमो के मॉक पार्लियामेंट युवा संसद कार्यक्रम में सहभागिता

25 जून 1975 की स्मृति में हो रहा आयोजन

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित यह एक दिवसीय युवा संसद कार्यक्रम 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। रायपुर के अग्रसेन धाम में होने वाले इस आयोजन में राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र भाग लेंगे।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे, जबकि समापन सत्र में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

युवा जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा

इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से परिचित कराना और उन्हें सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर सोचने व संवाद करने के लिए मंच प्रदान करना है। भाजयुमो ने प्रदेशभर से युवाओं को इस आयोजन में आमंत्रित किया है, जिससे राजनीतिक जागरूकता और लोकतांत्रिक सहभागिता को बढ़ावा मिल सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *