छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष चुने गए सीएम साय, सिसोदिया बने महासचिव

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए है। वहीं विक्रम सिसोदिया महासचिव बने हैं। इसके अलावा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप और विजय बघेल उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित हुए हैं।

बता दें कि, न्यू सर्किट हाऊस में ओलंपिक संघ का चुनाव हुआ। जिसमें सीएम साय और बाकी पदाधिकारियों का निर्विरोध चुने गए। बैठक में सभी खेल संघों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे। उपाध्यक्ष के पद पर बृजमोहन अग्रवाल, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद विजय बघेल, हिमांशु द्विवेदी, संजय पिल्ले, गजराज पगारिया, शरद शुक्ला, कैलाश मुरारका, रमेश कुमार श्रीवास्तव, और सुनील कुमार अग्रवाल निर्विरोध चुने गए हैं।

महासचिव पद के लिए एक मात्र विक्रम सिंह सिसोदिया का नाम था, उन्हें निर्विरोध चुना गया। इसी तरह संयुक्त सचिव पद के लिए श्रीराम जाखड़, आर राजेन्द्रन, मो. अकरम खान, मनीष श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह रघुवंशी, मनोज कुमार अग्रवाल और समीर खान का निर्वाचन हुआ। इससे परे कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय मिश्रा, कार्यसमिति के 12 सदस्यों में विजय अग्रवाल, मोहन लाल, अवतार सिंह जुनेजा, प्रशांत राय का निर्वाचन हुआ है।

सीएम ने पूरे एसोशियशन का जताया आभार

अध्यक्ष चुने जाने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, मुझे निर्विरोध अध्यक्ष चुनने के लिए मैं पूरे एसोशियशन का आभार व्यक्त करता हूं। यह पूरा चुनाव शांति पूर्वक हुआ और यह एक बहुत अच्छा संकेत है। हम लोग पूरी निष्ठा से खेलों को आगे बढ़ाएंगे और हम सभी टीम भावना से काम करके खेलों को बढ़ावा देंगे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल बोले- 15 सालों में खेलों को दिया गया प्रोत्साहन

वहीं संघ के उपाध्यक्ष और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, BJP सरकार के 15 सालों में खेलों क़ो प्रोत्साहन देने का काम हुआ और आज के समय में इसे और बढ़ावा देने की आवश्यकता है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि, मैं इसलिए संघ में आया क्योंकि मेरे पास समय है। पांच साल में एक बार खेलना है और अभी खिलाड़ियों के साथ रहना है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, ओलंपिक संघ का चुनाव केवल औपचारिकता मात्र होती है। सामान्यतः राज्यों में मुख्यमंत्री को ही ओलम्पिक संघ का अध्यक्ष बनाया जाता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *