सामाजिक सुरक्षा पेंशन और कन्या उत्थान योजना के लाभुक ध्यान दें! CM नीतीश ने भेज दिया पैसा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार (13 जून, 2025) को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (Mukhyamantri Samajik Suraksha Yojana) एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana) के लाभुकों के खाते में 271 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि (डीबीटी के माध्यम से) भेजी. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी आदि मौजूद रहे.

आज के इस कार्यक्रम में पांच सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के कुल 61 लाख 29 हजार 548 लाभुकों को 254 करोड़ 45 लाख 5 हजार 900 रुपये और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के 85 हजार 556 लाभुकों को 16 करोड़ 70 लाख 33 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की गई. इस तरह कुल 62 लाख 15 हजार 104 लाभुकों को कुल 271 करोड़ 15 लाख 38 हजार 900 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई.

क्या बोले सीएम नीतीश कुमार?

एक अणे मार्ग स्थित ‘संवाद’ में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि खुशी की बात है कि आज कुल 62 लाख 15 हजार 104 लाभुकों को 271 करोड़ 15 लाख 38 हजार 900 रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है. इसमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार की ओर से 93.50 करोड़ और राज्य सरकार की ओर से 87.55 करोड़ की राशि शामिल है. इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं (बिहार निःशक्तता योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना) के लिए राज्य सरकार की ओर से कुल 90.08 करोड़ की राशि दी जा रही है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि केंद्र सरकार का सभी क्षेत्रों में पूरा सहयोग मिल रहा है. समाज कल्याण विभाग की ओर से जो सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं चलाई जा रही हैं उसका लाभ लोगों को मिल रहा है. समाज कल्याण विभाग सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के संबंध में लोगों को अवगत कराए और इसका लाभ लोगों को मिलता रहे.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *