स्वच्छता मित्र ही हमारे असल देवदूत- विधायक शर्मा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सफाई कर्मियों  रेनकोट का वितरण


अनिल उपाध्याय /खातेगांव  / 9753414558

खातेगांव -सन 2014 में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन को पूरे देश में लागू किया गया,  स्वच्छता के इस जन आंदोलन का क्रांतिकारी नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक बंधुओ से आव्हान करते हुए महात्मा गांधी के स्वच्छ और स्वस्थ भारत के स्वप्न को साकार करने का शंखनाद किया था, विगत एक दशक से आज स्वच्छ भारत अभियान हमारी दैनिक जरूरत और आदत में स्वतः शुमार हो गया है।

जिसके चलते स्वच्छता अब जन आंदोलन बन चुका है,  इस श्रृंखला में निकाय संस्थाओं में कार्यरत सफाई मित्रों की संजगता और मेहनत लगातार रंग ला रही है, देखा जाय तो बीमारी के कारक तत्वों का नाश करने वाले स्वच्छता मित्र हमारे असल देवदूत हैं एवं उन्हीं के प्रयासों से खातेगांव नगर को यह स्वच्छ भारत अभियान में उच्चतम रैंक हासिल हुई है स्वच्छता मित्रों की आवश्यकताओं को ध्यान रखना परिषद एवं जनप्रतिनिधियों की नैतिक जिम्मेदारी है,  बारिश के समय में आप आसानी से कार्य कर सके इसलिए परिषद द्वारा रेनकोट का वितरण वाकई प्रशंसनीय है।

उक्त उद्गार क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने नगर परिषद खातेगांव के स्वच्छता अभियान में पूरे देश में सातवें नंबर पर आने पर स्वच्छता मित्रों के सम्मान कार्यक्रम में व्यक्त किए। स्थानीय नगर परिषद कार्यालय में सर्वप्रथम स्वच्छता मित्रों का क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने पुष्प माला एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया एवं वर्षा ऋतु को ध्यान में रखकर स्वच्छता मित्रों को रेनकोट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका नरेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष सरोज दीनदयाल राबडिया, पार्षद गोविंद गोरा रामसिंह यादव मुकेश गिरी अजय बिश्नोई शैलेश यादव नितिन बिश्नोई नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी मुख्य नगर पालिका अधिकारी निखिल चिंतामण एवं प्रभारी सफाई एवं जलप्रदाय दरोगा एवं समस्त निकाय के कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *