जुझारू नेतृत्व, सामाजिक समर्पण और कर्मठता के प्रतीक विष्णु देवांगन के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का तांता

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मुंगेली जिले के प्रतिष्ठित और समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले विष्णु देवांगन का आज जन्मदिन है। रामगढ़ निवासी विष्णु देवांगन न केवल ठेकेदार संघ के उपाध्यक्ष हैं, बल्कि प्रदेश देवांगन समाज के उपाध्यक्ष के रूप में भी अपनी विशेष पहचान बना चुके हैं। उनका व्यक्तित्व जितना सरल और हंसमुख है, उतनी ही गहराई उनके सामाजिक योगदान और कर्मठता में देखने को मिलती है।

रामगढ़ से रामनगर तक: सामाजिक चेतना का अनूठा उदाहरण

विष्णु देवांगन ने जिस समर्पण और नेतृत्व के साथ रामगढ़ को ‘रामनगर’ में परिवर्तित करने की दिशा में काम किया, वह देवांगन समाज के लिए एक प्रेरणास्पद अध्याय है। उन्होंने केवल नाम परिवर्तन की बात नहीं की, बल्कि उस क्षेत्र को सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टिकोण से भी समृद्ध करने के लिए अथक परिश्रम किया।
उनकी सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक दृष्टिकोण ने स्थानीय लोगों में जागरूकता पैदा की और उन्होंने एकता के साथ समाज हित में निर्णय लिए। उनकी सोच केवल विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि वे मानते हैं कि समाज को आत्मनिर्भर, सशक्त और सांस्कृतिक रूप से जागरूक बनाना ही सच्चा नेतृत्व है।

मुक्तिधाम निर्माण में अमूल्य योगदान

मुक्तिधाम जैसे पवित्र स्थल को भव्यता और व्यवस्थित स्वरूप देने में विष्णु देवांगन की भूमिका अविस्मरणीय है। दिन-रात वहाँ उपस्थित रहकर उन्होंने न केवल निर्माण कार्य को गति दी, बल्कि जन-जन को इस कार्य से जोड़कर सामाजिक एकता का भी संदेश दिया। आज जब कोई मुंगेली के सामाजिक मुक्तिधाम देखता है, तो उसके पीछे विष्णु की अथक मेहनत, दृढ़ संकल्प और सामूहिक सोच की झलक साफ दिखती है।

परमेश्वरी महोत्सव को मिली ऊँचाई

माता परमेश्वरी महोत्सव को सफल बनाने के लिए विष्णु देवांगन का समर्पण अनुकरणीय रहा है। आयोजन की तैयारी से लेकर सफल संचालन तक, उन्होंने दिन-रात एक करके इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। यह महोत्सव केवल धार्मिक उत्सव नहीं रहा, बल्कि सामाजिक समरसता, संस्कृति और सहयोग की मिसाल बन गया — और इसका श्रेय विष्णु जी जैसे निस्वार्थ सेवकों को जाता है।

युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत

कॉलेज के समय से ही विष्णु देवांगन शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय रहे। चाहे वह सांस्कृतिक कार्यक्रम हो, खेलकूद की प्रतियोगिता हो या सामाजिक गतिविधियाँ — उन्होंने हमेशा अपनी सक्रिय भागीदारी दी और उपलब्धियाँ अर्जित कीं। आज भी युवा वर्ग उन्हें एक मार्गदर्शक और प्रेरणास्त्रोत के रूप में देखता है।

जनप्रियता और बधाइयों की बौछार

आज 05 अगस्त को जैसे ही सुबह की पहली किरण फूटी, पूरा मुंगेली जिला, विशेषकर रामगढ़, बड़े बाजार , नगर पालिका परिषद सहित आसपास क्षेत्र, बधाई संदेशों से गूंज उठा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विष्णु देवांगन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। हर वर्ग के लोग— बुज़ुर्ग, युवा, महिलाएं, समाजसेवी, राजनेता— सभी उन्हें सम्मान और स्नेह के साथ शुभकामनाएं दे रहे हैं।

शुभकामनाओं का संदेश- अनुज कोमल देवांगन “मुंगेलिहा की कलम से

हम सबके प्रिय बड़े भैया, हंसमुख, मिलनसार, जुझारू और सभी के दिलों पर राज करने वाले विष्णु देवांगन को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु श्रीराम और माता परमेश्वरी की कृपा सदैव उन पर बनी रहे, वे स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और इसी तरह समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहें — यही हम सबकी कामना है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *