रतलाम में मंत्री विजय शाह को लेकर शहर महिला कांग्रेस नेत्रियों ने आक्रोश व्यक्त किया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

काली पट्टी बांधकर, काले गुब्बारे उड़ा कर, पोस्टर जलाकर कैबिनेट मंत्री विजय शाह का किया विरोध।

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम शहीद चौक पर शहर महिला कांग्रेस द्वारा मंत्री विजय शाह का 15 अगस्त को रतलाम आने पर विरोध जताया गया।

मध्य प्रदेश शासन के द्वारा रतलाम जिले में जिला मुख्यालय पर रतलाम के प्रभारी कैबिनेट मंत्री विजय शाह के द्वारा पूर्व में भारतीय सेना का अपमान किया गया था। इसीलिए उनके हाथों से ध्वजारोहण होना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होगा इसलिए महिला कांग्रेस की तरफ से यह मांग है कि जिला मुख्यालय पर कलेक्टर के द्वारा ही ध्वजारोहण किया जाए।

विजय शाह ने महिला सैनिक को भद्दी टिप्पणी कर उनका अपमान किया यह उन सभी माता,बहनों का अपमान है जिन्होंने अपने बेटे बेटियों को देश के लिए कुर्बान किया जब हम 15 अगस्त को तिरंगा फहराते हैं तो उन लाखों देशभक्तों को याद करते हैं जिन्होंने भारत को स्वतंत्र करने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी।ऐसे गौरवशाली दिन पर एक ऐसे व्यक्ति को बुलाना जिसने महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की यह राष्ट्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसा है।

महिला कांग्रेस इसका विरोध काली पट्टी बांधकर तथा काले गुब्बारे आसमान में छोड़ा कर और विजय शाह के पोस्टर जलाकर विरोध जताया। 15 अगस्त हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इसका हम सम्मान करते हैं हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाए और शहीदों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए।

इस मौके पर थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया, पूर्व विधायक पारस दादा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, प्रदेश सचिव एवं कांग्रेस पार्षद यास्मीन शैरानी, कांग्रेस पार्षद आशा रावत, कांग्रेस पार्षद कविता महावर,हिना खान,रुखसाना, रश्मि सिह महोलिया,नजमा बेलूत, रेखा सोलंकी, जायदा खान,आंचल सोलंकी,आरिफा कछवाय,कमलेश चौहान, मुमताज खान,आयशा कुरेशी,मोटी चाची, कविता चौहान, सारिका,कुंती जाटव, इक्का बेलूत, इकरार चौधरी,सुनील महावर, अमर सिंह शेखावत तथा अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी रतलाम शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने दी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *