ताजा खबर
“पूजा के नाम पर बुलाया… और कर दी पुजारी की निर्मम हत्या! 12 घंटे में खुला खौफनाक राज, अवैध संबंध बना मौत की वजह कान गंवाया… अब ट्रक बंधक! ट्रैक्टर चालक ने रोका PDS का राशन ट्रक, 83 हजार की भरपाई पर अड़ा रेत माफिया पर रातभर चली ‘रेत-रेड’! आरंग में 13 वाहन जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई CGSDC 2025: रायपुर में दांतों का ‘महाकुंभ’, पहुंचेंगे सेलिब्रिटी डेंटिस्ट! नई तकनीकों से होगा दंत चिकित्सा का कायाकल्प? कन्या विद्यालय में 9वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत! फंदे पर लटकी लाश, परिजनों का हंगामा—सवालों के घेरे में प्रशासन CM का बस्तर दौरा… राहत या रिव्यू? हवाई निरीक्षण के बाद क्या है सरकार की असली तैयारी?

रतलाम में मंत्री विजय शाह को लेकर शहर महिला कांग्रेस नेत्रियों ने आक्रोश व्यक्त किया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

काली पट्टी बांधकर, काले गुब्बारे उड़ा कर, पोस्टर जलाकर कैबिनेट मंत्री विजय शाह का किया विरोध।

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम शहीद चौक पर शहर महिला कांग्रेस द्वारा मंत्री विजय शाह का 15 अगस्त को रतलाम आने पर विरोध जताया गया।

मध्य प्रदेश शासन के द्वारा रतलाम जिले में जिला मुख्यालय पर रतलाम के प्रभारी कैबिनेट मंत्री विजय शाह के द्वारा पूर्व में भारतीय सेना का अपमान किया गया था। इसीलिए उनके हाथों से ध्वजारोहण होना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होगा इसलिए महिला कांग्रेस की तरफ से यह मांग है कि जिला मुख्यालय पर कलेक्टर के द्वारा ही ध्वजारोहण किया जाए।

विजय शाह ने महिला सैनिक को भद्दी टिप्पणी कर उनका अपमान किया यह उन सभी माता,बहनों का अपमान है जिन्होंने अपने बेटे बेटियों को देश के लिए कुर्बान किया जब हम 15 अगस्त को तिरंगा फहराते हैं तो उन लाखों देशभक्तों को याद करते हैं जिन्होंने भारत को स्वतंत्र करने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी।ऐसे गौरवशाली दिन पर एक ऐसे व्यक्ति को बुलाना जिसने महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की यह राष्ट्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसा है।

महिला कांग्रेस इसका विरोध काली पट्टी बांधकर तथा काले गुब्बारे आसमान में छोड़ा कर और विजय शाह के पोस्टर जलाकर विरोध जताया। 15 अगस्त हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इसका हम सम्मान करते हैं हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाए और शहीदों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए।

इस मौके पर थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया, पूर्व विधायक पारस दादा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, प्रदेश सचिव एवं कांग्रेस पार्षद यास्मीन शैरानी, कांग्रेस पार्षद आशा रावत, कांग्रेस पार्षद कविता महावर,हिना खान,रुखसाना, रश्मि सिह महोलिया,नजमा बेलूत, रेखा सोलंकी, जायदा खान,आंचल सोलंकी,आरिफा कछवाय,कमलेश चौहान, मुमताज खान,आयशा कुरेशी,मोटी चाची, कविता चौहान, सारिका,कुंती जाटव, इक्का बेलूत, इकरार चौधरी,सुनील महावर, अमर सिंह शेखावत तथा अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी रतलाम शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने दी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2025
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment