Christmas Celebration: केंद्रीय मंत्री कुरियन के आवास पर क्रिसमस समारोह में शामिल हुए PM मोदी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Christmas Celebrations: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को यहां केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के आवास पर क्रिसमस समारोह में शामिल हुए। मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा, ”केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन जी के आवास पर क्रिसमस समारोह में शामिल हुआ।

ईसाई समुदाय के प्रमुख सदस्यों से बातचीत भी की। इस दौरान मंच पर युवाओं ने संगीत कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया। आपको बता दें कि 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का उत्तसव मनाया जाता है, जिसका सेलिब्रेशन अभी से शुरू हो चुका है।

जॉर्ज कुरियन ने प्रधानमंत्री के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है। इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी क्रिसमस समारोह में शिरकत की थी। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और शशि थरूर भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। क्रिसमस समारोह का आयोजन भारतीय ईसाई सांसद परिषद द्वारा किया गया था।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *