रायपुर: स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनके विचार आज भी भारत की युवाशक्ति के लिए ऊर्जा, दिशा और आत्मविश्वास का सबसे बड़ा स्रोत हैं। उन्होंने युवाओं को यह विश्वास दिलाया कि वे स्वयं अपने भविष्य के निर्माता हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों ने सेवा, आत्मबल और राष्ट्रप्रेम को जीवन का उद्देश्य बनाने की प्रेरणा दी। आज जब भारत अमृतकाल की ओर अग्रसर है, तब उनकी शिक्षाएं युवाओं को जिम्मेदार, आत्मनिर्भर और राष्ट्रहित के प्रति सजग नागरिक बनने का मार्ग प्रशस्त करती हैं।
मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव का विषय है कि स्वामी विवेकानंद का जीवन रायपुर से भी जुड़ा रहा है। यहां की धरती पर बिताया गया उनका समय प्रदेश की सांस्कृतिक चेतना और वैचारिक परंपरा को विशेष पहचान देता है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वामी विवेकानंद के विचार आने वाली पीढ़ियों को भी निरंतर प्रेरित करते रहेंगे और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के युवा उनके आदर्शों को अपनाकर समाज, राष्ट्र और मानवता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8208657
Total views : 8248657