1971 के युद्ध में भारतीय सेना के शौर्य, त्याग और पराक्रम को किया याद
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विजय दिवस (16 दिसंबर) के अवसर पर राष्ट्र के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि विजय दिवस भारतीय सेना के शौर्य, साहस और अदम्य पराक्रम का गौरवपूर्ण प्रतीक है, जो हर देशवासी के हृदय में गर्व और कृतज्ञता का भाव जाग्रत करता है।
मुख्यमंत्री साय ने 1971 के ऐतिहासिक युद्ध को स्मरण करते हुए कहा कि हमारे वीर जवानों ने असाधारण साहस, त्याग और बलिदान का परिचय देकर देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की। उनके अद्वितीय पराक्रम से न केवल भारत की सैन्य शक्ति विश्व मंच पर स्थापित हुई, बल्कि मानवता, राष्ट्रधर्म और कर्तव्यबोध की मिसाल भी कायम हुई।
उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की अमर प्रेरणा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे देशभक्ति, अनुशासन और एकता के मूल्यों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शहीदों के आदर्शों पर चलना, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना और देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना ही विजय दिवस पर उन्हें सच्ची और स्थायी श्रद्धांजलि है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8209548
Total views : 8249742