रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे महाकुंभ 2025 के अवसर पर संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। उनके साथ राज्यपाल श्री रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह भी मौजूद हैं।


रायपुर एयरपोर्ट पर मंत्रिमंडल के कई सदस्य, विधायकगण और उनके परिवारजन भी उपस्थित रहे। प्रयागराज में वे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे और श्रद्धालुओं के साथ संगम स्नान करेंगे।

महाकुंभ 2025 में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु एकत्रित हो रहे हैं, और छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से जोड़कर देखा जा रहा है।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8235588
Total views : 8282895